फ़िलिस्तीनियों के लिए इज़रायल का मृत्युदंड क़ानून

परिचय

इज़राइल की नेसेट (Knesset) ने 30 मार्च, 2026 को एक कानून पारित किया, जिसके तहत फ़िलिस्तीनियों के लिए मृत्युदंड (Death Penalty) को डिफ़ॉल्ट सज़ा बना दिया गया।

इसके तहत फ़िलिस्तीनियों के लिए मृत्युदंड को डिफ़ॉल्ट सज़ा बना दिया गया। इसने पूरी दुनिया में न्याय (Justice), बराबरी (Equality) और इंसानी हुकूक (Human Rights) पर बहस फिर से तेज कर दी है। 

यह कानून मौत की सज़ा (Death Penalty) के दायरे को बढ़ाता है, और कहा जा रहा है कि इसका असर ज़्यादातर फ़िलिस्तीनियों (Palestinians) पर पड़ेगा। इसी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय संगठन, कानूनी विशेषज्ञ और कई देशों की सरकारें इसकी कड़ी आलोचना कर रही हैं।

यह कानून पहले से मौजूद नाइंसाफी और असमानता को और बढ़ा देगा। साथ ही, यह एक ऐसा सिस्टम बना देता है जिसमें लोगों के साथ उनकी पहचान के आधार पर अलग-अलग व्यवहार किया जाता है, जो कि साफ तौर पर भेदभाव है।

पृष्ठभूमि और संदर्भ (Background and Context)

इस फैसले के बाद फ़िलिस्तीनियों के अंदर डर बढ़ गया है, और दुनिया भर के देशों और इंसानी हुकूक के संगठनों ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

कई संगठनों का कहना है कि यह कानून उस सिस्टम को और मजबूत करता है जिसे वे पहले से ही “अपार्थाइड (Apartheid)” यानी भेदभाव पर आधारित व्यवस्था कहते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह कानून यहूदी नागरिकों (Jewish Citizens) पर लागू नहीं होता, बल्कि सिर्फ फ़िलिस्तीनियों पर लागू होता है। इसी वजह से लोग इसे साफ भेदभाव मानते हैं।

हालाँकि, इज़राइल के कुछ कट्टरपंथी (Far-right) राजनीतिक समूहों ने इस कानून का स्वागत किया और इसे एक बड़ी जीत बताया।

इज़राइल ने पहले हमेशा मौत की सज़ा के इस्तेमाल में काफी एहतियात बरती है। पिछले 60 साल से ज़्यादा से वहाँ किसी को फाँसी नहीं दी गई। इसलिए यह नया कानून एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, खासकर उस दुनिया के रुझान के खिलाफ, जहाँ ज़्यादातर देश मौत की सज़ा को खत्म कर रहे हैं।

यह कानून कनेस्सेट (Knesset) में साफ बहुमत (Clear Majority) से पास हुआ। इसे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन मिला और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर (Itamar Ben-Gvir) ने जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया।

इससे यह भी पता चलता है कि इज़राइल की राजनीति में दक्षिणपंथी ताकतें (Right-wing forces) मजबूत हो रही हैं। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा (National Security) के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

लेकिन जहाँ एक तरफ देश के अंदर इस कानून को लेकर खुशी दिखाई गई, वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर में चिंता भी बढ़ गई।

कई यूरोपीय देश और बड़े इंसानी हक़ूक के संगठन (Human Rights Organizations) जैसे एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) और ह्यूमन राइट्स वॉच (Human Rights Watch) ने इस कानून की निंदा की है। उनका कहना है कि यह कानून भेदभाव को बढ़ाता है और लोकतंत्र (Democracy) के मूल सिद्धांतों (Basic Values) के खिलाफ है। इस तरह यह कानून सिर्फ एक कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक और नैतिक मुद्दा बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया (International Reaction)

फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इटली (Italy) और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने इस कानून पर गंभीर चिंता (Serious Concern) जताई है।

उनका कहना है कि यह कानून साफ तौर पर नस्लभेदी (Racist) लगता है, क्योंकि इसकी भाषा (Wording) और असर (Impact) लगभग सिर्फ फ़िलिस्तीनियों (Palestinians) को निशाना बनाता है।

इन देशों के विदेश मंत्रालयों (Foreign Ministries) ने एक संयुक्त बयान (Joint Statement) में कहा:

“हमें इस कानून के भेदभावपूर्ण (Discriminatory) स्वरूप को लेकर खास चिंता है। अगर यह कानून लागू होता है, तो इससे इज़राइल (Israel) के लोकतांत्रिक सिद्धांतों (Democratic Principles) पर असर पड़ सकता है।”

एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) ने कहा कि यह कानून मौत की सज़ा को इज़राइल के कथित “अपार्थाइड सिस्टम (Apartheid System)” में एक और भेदभावपूर्ण हथियार (Discriminatory Tool) बना देगा।

ह्यूमन राइट्स वॉच के अधिकारी एडम कूगल (Adam Coogle) ने कहा:

“इज़राइल के अधिकारी कहते हैं कि मौत की सज़ा सुरक्षा (Security) के लिए है, लेकिन असल में यह भेदभाव (Discrimination) को और मजबूत करता है और एक दोहरे न्याय सिस्टम (Two-tiered Justice System) को बढ़ावा देता है, जो अपार्थाइड की पहचान (Hallmark) है।”

इस तरह, अंतरराष्ट्रीय स्तर (Global Level) पर यह कानून सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि इंसाफ (Justice), बराबरी (Equality) और इंसानी हुकूक (Human Rights) का एक बड़ा सवाल बन गया है।

यह कानून फ़िलिस्तीनियों को कैसे निशाना बनाता है? (How the Law Targets Palestinians and Not Israelis)

इस कानून की सबसे बड़ी बात यह है कि यह सीधे तौर पर फ़िलिस्तीनियों (Palestinians) पर लागू होता है, न कि इज़राइलियों (Israelis) पर।

कैसे? आइए आसान तरीके से समझते हैं:

1. अलग-अलग अदालतें (Different Courts):

यह कानून ज़्यादातर सैन्य अदालतों (Military Courts) पर लागू होता है, और ये अदालतें सिर्फ फ़िलिस्तीनियों के केस सुनती हैं।

जबकि इज़राइली कब्ज़ा करने वाले वाले (Israeli Settlers) के केस नागरिक अदालतों (Civil Courts) में चलते हैं।

2. सज़ा में बड़ा फर्क (Big Difference in Punishment):

अगर कोई फ़िलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) में किसी इज़राइली की हत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे लगभग अपने आप मौत की सज़ा (Death Penalty) मिलती है।

लेकिन अगर कोई इज़राइली किसी फ़िलिस्तीनी को मारता है:

उसका केस सिविल कोर्ट में चलता है

जज के पास विकल्प (Option) होता है

वह चाहे तो उम्रकैद (Life Imprisonment) दे सकता है

3. दोष साबित होने की दर (Conviction Rate):

सैन्य अदालतों में फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ सज़ा होने की दर बहुत ज्यादा है—लगभग 99.74%।

यानी लगभग हर केस में सज़ा हो जाती है।

4. इज़राइलियों पर कम कार्रवाई (Less Action Against Israelis):

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के समय में कुछ इज़राइली नागरिकों ने फ़िलिस्तीनियों को मारा, लेकिन उनके खिलाफ बहुत कम या कोई कार्रवाई (Prosecution) नहीं हुई।

5. सज़ा में सख्ती और नरमी (Strict vs Lenient System):

फ़िलिस्तीनियों के लिए:

 मौत की सज़ा लगभग तय (Automatic Death Penalty)

 उम्रकैद सिर्फ बहुत खास हालत में

इज़राइलियों के लिए:

 जज के पास चुनाव (Choice)

 मौत की सज़ा या उम्रकैद, दोनों में से कुछ भी

कानून की असलियत और उसके अहम प्रावधान (Nature and Provisions of the Law)

इस कानून का सबसे बड़ा और विवादित हिस्सा यह है कि कुछ खास मामलों में फ़िलिस्तीनियों के लिए मौत की सज़ा को एक सामान्य सज़ा (Default Punishment) बना दिया गया है। खासकर उन मामलों में, जहाँ वेस्ट बैंक (West Bank) में इज़राइली नागरिकों की हत्या का इल्ज़ाम हो।

आम तौर पर दुनिया के ज़्यादातर कानूनी सिस्टम में मौत की सज़ा बहुत कम दी जाती है और उसके लिए सख्त सुरक्षा होती है। लेकिन इस कानून में इसे एक मुख्य सज़ा (Primary Punishment) बना दिया गया है, जो इसे और ज्यादा सख्त और विवादित बनाता है।

इस कानून की एक खास बात यह है कि इसमें जज (Judges) के फैसले लेने की आज़ादी (Judicial Discretion) कम कर दी गई है।

जज को मौत की सज़ा देनी होगी

जब तक कि वह कोई बहुत खास वजह (Exceptional Reason) देकर उम्रकैद (Life Imprisonment) न दें

इसके अलावा, प्रॉसीक्यूटर (Prosecutor) को भी मौत की सज़ा की मांग करना जरूरी नहीं है, यानी यह सज़ा अपने आप एक आम चीज़ (Normal Practice) बन जाती है।

इस कानून में कानूनी हक़ (Legal Protections) भी काफी कम कर दिए गए हैं:

अपील (Appeal) के मौके बहुत सीमित हैं।

माफी (Pardon) की कोई गुंजाइश नहीं है।

अंतिम फैसला (Final Judgment) के 90 दिनों के अंदर फाँसी दी जा सकती है।

कैदियों को अलग-थलग (Isolation) में रखा जा सकता है।

वकील (Lawyer) और परिवार (Family) से मिलने पर भी पाबंदी हो सकती है।

इन सब बातों को मिलाकर देखें तो यह साफ दिखता है कि इस कानून में वो जरूरी कानूनी सुरक्षा (Legal Safeguards) कम कर दी गई है, जो आमतौर पर मौत की सज़ा जैसे गंभीर मामलों में बहुत जरूरी होती है।

इस तरह यह कानून सिर्फ सज़ा को सख्त नहीं बनाता, बल्कि इंसाफ के बुनियादी उसूलों को भी कमजोर करता है।

दोहरा कानून और भेदभाव (Dual Legal System and Discrimination)

इस कानून का सबसे ज्यादा विवादित पहलू (Most Controversial Point) यह है कि यह एक दोहरा कानूनी सिस्टम (Dual Legal System) पर आधारित है।

वेस्ट बैंक (West Bank) में रहने वाले फ़िलिस्तीनियों के केस सैन्य अदालतों (Military Courts) में चलते हैं, जबकि उसी जगह को कब्ज़ा करके रहने वाले रहने वाले इज़राइली लोगों (Israeli Settlers) के केस नागरिक अदालतों (Civil Courts) में चलते हैं। यही फर्क (Difference) बहुत बड़ा असर डालता है।

सैन्य अदालतों में फ़िलिस्तीनियों को लगभग अपने आप सख्त सज़ा मिल जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहाँ 99% से ज़्यादा मामलों में सज़ा (Conviction) हो जाती है। यानी बचने (Acquittal) के मौके बहुत कम होते हैं।

दूसरी तरफ, इज़राइली नागरिकों के केस में:

जज के पास फैसला लेने की आज़ादी (Judicial Discretion) होती है

उन्हें ज्यादा कानूनी सुरक्षा (Better Legal Protection) मिलती है

इसी वजह से आलोचक कहते हैं कि यह कानून एक “दो स्तर का न्याय सिस्टम” (Two-tiered Justice System) बना देता है।

यानी इंसाफ सिर्फ जुर्म पर नहीं, बल्कि यह भी देखता है कि आरोपी कौन है ।ऐसा सिस्टम बराबरी के उस बुनियादी उसूल को तोड़ देता है, जिसमें कहा जाता है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। इसलिए कई लोग मानते हैं कि यह कानून इंसाफ को मजबूत करने के बजाय, भेदभाव (Discrimination) और नाइंसाफी (Injustice) को बढ़ा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय कानून की चिंता (International Legal Concerns)

यह कानून अंतरराष्ट्रीय कानून (International Law) के हिसाब से कई गंभीर सवाल खड़े करता है। खासकर मानवीय कानून (Humanitarian Law) और इंसानी हुकूक (Human Rights Law) के तहत इसे लेकर काफी बहस हो रही है।

कई कानूनी विशेषज्ञ (Legal Experts) कहते हैं कि किसी कब्ज़े वाले इलाके (Occupied Territory) में मौत की सज़ा (Death Penalty) देना आसान नहीं होता, उस पर सख्त पाबंदियाँ (Strict Limitations) होती हैं।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice – ICJ) पहले ही कह चुका है कि वेस्ट बैंक (West Bank) पर इज़राइल (Israel) का कब्ज़ा गैर-कानूनी (Unlawful) है। ऐसे में वहाँ इस तरह का कानून लागू करना और भी ज्यादा सवालों में आ जाता है।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय इंसानी हुकूक के कानून कुछ बुनियादी बातों पर जोर देते हैं:

हर इंसान को न्यायपूर्ण सुनवाई (Fair Trial) का हक़ होना चाहिए

किसी के साथ भेदभाव (Discrimination) नहीं होना चाहिए

पूरी और सही कानूनी प्रक्रिया (Due Process) अपनाई जानी चाहिए

खासकर जब बात मौत की सज़ा की हो, तो ये सब और भी जरूरी हो जाता है। लेकिन आलोचकों (Critics) का कहना है कि यह नया कानून इन तीनों उसूलों (Principles) को तोड़ता है, क्योंकि:

अपील (Appeal) के मौके कम कर दिए गए हैं

वकील (Lawyer) तक पहुँच सीमित कर दी गई है

एक खास समूह यानी फ़िलिस्तीनियों को ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है

इसके अलावा, जेनेवा कन्वेंशन (Geneva Convention) के तहत सामूहिक सज़ा (Collective Punishment) देना मना है।

लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि यह कानून सिर्फ एक व्यक्ति के जुर्म (Individual Crime) को नहीं, बल्कि पूरे फ़िलिस्तीनी समाज (Palestinian Community) को निशाना बनाने जैसा है।

इसलिए यह मामला सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि इंसाफ (Justice), नैतिकता (Morality) और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी (Global Responsibility) का भी बन जाता है।

इंसानी हुकूक पर असर (Human Rights Implications)

इस कानून को समझने के लिए सिर्फ कानून (Legal Theory) देखना काफी नहीं है, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि कब्ज़े वाले इलाकों (Occupied Territories) में इंसानी हुकूक (Human Rights) की हालत कैसी है।

फ़िलिस्तीनी पहले से ही एक ऐसे सिस्टम में जी रहे हैं, जहाँ उन पर सैन्य कानून (Military Law) लागू होता है, जबकि उसी जगह को कब्ज़ा करके रहने वाले इज़राइली लोगों (Israeli Settlers) पर नागरिक कानून (Civil Law) लागू होता है।

इस वजह से कई पुरानी समस्याएँ बनी हुई हैं, जैसे:

बिना मुकदमे के हिरासत (Detention Without Trial)

बराबर कानूनी सुरक्षा की कमी (Unequal Legal Protection)

कानून का अलग-अलग तरीके से लागू होना (Selective Enforcement of Laws)

अब तक, हज़ारों फ़िलिस्तीनी इज़राइली जेलों (Israeli Prisons) में बंद हैं, और उनमें से कई पर कोई पक्का आरोप (Formal Charge) भी नहीं है।

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि:

वकील (Lawyer) तक पहुँच आसान नहीं होती

नाबालिग बच्चों (Minors) को भी बिना माँ-बाप की मौजूदगी के हिरासत में लिया जाता है

कई बार घरों को गिरा दिया जाता है (Demolition of Homes)

ये सब चीजें दिखाती हैं कि वहाँ एक तरह की सिस्टमेटिक नाइंसाफी (Systemic Inequality) मौजूद है।

ऐसे माहौल में, अगर मौत की सज़ा (Death Penalty) को अनिवार्य (Mandatory) बना दिया जाए, तो बहुत से लोग इसे एक नया सुधार (Reform) नहीं, बल्कि पहले से मौजूद ज़ुल्म (Injustice) को और बढ़ाने वाला कदम मानते हैं। इसलिए यह कानून सिर्फ एक नया नियम नहीं, बल्कि एक बड़े इंसानी हुकूक के मसले (Human Rights Issue) का हिस्सा बन गया है।

कानून के समर्थन में तर्क (Arguments in Support of the Law)

इस कानून के समर्थक (Supporters) कहते हैं कि यह सुरक्षा (Security) के खतरों के खिलाफ एक जरूरी कदम है।उनका मानना है कि अगर सज़ा (Punishment) ज्यादा सख्त होगी, जैसे कि मौत की सज़ा (Death Penalty), तो इससे आगे होने वाले हमले (Future Attacks) कम हो सकते हैं।

वे यह भी कहते हैं कि इससे कैदियों (Prisoners) को सौदेबाज़ी (Bargaining) के लिए इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा, खासकर जब बंधक (Hostage) बनाकर दबाव डाला जाता है।

इस नजरिए (Point of View) से यह कानून एक रक्षात्मक कदम (Defensive Measure) बताया जाता है, जिसका मकसद इज़राइली नागरिकों (Israeli Citizens) की हिफाज़त (Protection) करना है।

लेकिन इस बात से हर कोई सहमत नहीं है—खुद इज़राइल (Israel) के अंदर भी कई लोग इसका विरोध (Opposition) करते हैं।

पहले भी इज़राइली खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) ने चेतावनी दी है कि मौत की सज़ा का इस्तेमाल कभी-कभी उल्टा असर (Negative Effect) डाल सकता है।

जैसे:

सशस्त्र समूह (Armed Groups) लोगों का अपहरण (Kidnapping) बढ़ा सकते हैं

ताकि वे फाँसी (Execution) को रोकने के लिए दबाव बना सकें

इसलिए कुछ लोग मानते हैं कि यह कानून सुरक्षा बढ़ाने के बजाय, हालात को और जटिल (Complicated) भी बना सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यह नया कानून इज़राइल की न्याय और सुरक्षा (Justice & Security) से जुड़ी नीति में एक बड़ा और विवादित बदलाव दिखाता है।

समर्थक इसे हिंसा (Violence) को रोकने के लिए जरूरी कदम बताते हैं, लेकिन इसका असर सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा बड़ा है।

इस कानून के ज़रिए एक ऐसा सिस्टम बनता दिख रहा है, जिसमें फ़िलिस्तीनियों को इज़राइलियों की तुलना में ज्यादा सख्त सज़ा और कम कानूनी सुरक्षा (Less Legal Protection) मिलती है।

इससे बराबरी, कानून की वैधता और इंसानी हुकूक जैसे बुनियादी सवाल उठते हैं। यह कानून इंसाफ के मूल उसूलों को चुनौती देता है और इज़राइल को अंतरराष्ट्रीय कानून के आम तौर पर माने जाने वाले नियमों से अलग खड़ा कर देता है।

असल में, इस कानून पर जो बहस (Debate) हो रही है, वह सिर्फ एक कानून की नहीं है, बल्कि पूरे इज़राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष (Israel–Palestine Conflict) की गहरी समस्याओं को दिखाती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कानून अपने मकसद में कामयाब होगा, या फिर हालात को और ज्यादा खराब करेगा और लोगों के बीच दूरी बढ़ाएगा।

क्रेडिट: अलजजीरा ऑनलाइन

लेखक:

एहतेशाम हुदवी, लेक्चरर, क़ुर्तुबा इंस्टीटयूट, किशनगंज, बिहार

Disclaimer

The views expressed in this article are the author’s own and do not necessarily mirror Islamonweb’s editorial stance.

Leave A Comment

Related Posts