इस्लाम में इलुमिनाती: हक़ीक़त, ग़लतफ़हमियाँ और दीन की रहनुमाई

प्रस्तावना

आज के दौर में “इलुमिनाती” (Iluuminati) का नाम बहुत ज़्यादा मशहूर हो चुका है। बहुत से लोग यह मानते हैं कि एक छुपा हुआ ग्रुप है जो दुनिया को कंट्रोल करता है—हुकूमतें, मीडिया, और यहाँ तक कि लोगों के दिमाग़ भी। सोशल मीडिया, वीडियो और फिल्मों ने इस सोच को और तेज़ी से फैलाया है। इसी वजह से बहुत से मुसलमानों के ज़ेहन में भी सवाल पैदा होता है कि क्या इलुमिनाती वाकई मौजूद है और क्या इस्लाम इसके बारे में कुछ कहता है।

यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि इस्लाम एक ऐसा दीन है जो इंसान को सच्चाई, वाज़ेह सोच (clear thinking) और एतदाल (balance) सिखाता है। इस्लाम हमें हर बात पर बिना सबूत यक़ीन करने की इजाज़त नहीं देता। इसलिए ज़रूरी है कि हम इलुमिनाती के तसव्वुर (concept) को समझें और उसे इस्लामी तालीमात की रोशनी में देखें।

तारीखी तौर पर, इलुमिनाती एक छोटा सा सीक्रेट ग्रुप (Secret Group) था जो 1776 में जर्मनी के बावारिया इलाके में बना था। इसका मकसद था तर्क (reason) को बढ़ावा देना और मज़हबी असर को कम करना। लेकिन कुछ ही सालों में इस पर पाबंदी लग गई और यह ग्रुप खत्म हो गया। इसके बावजूद आज लोग मानते हैं कि यह अभी भी छुपकर दुनिया को चला रहा है, जबकि इसका कोई पक्का सबूत मौजूद नहीं है।

इल्यूमिनाटी का मुख़्तसर इतिहास (Brief History):

मानव इतिहास में अनेक ऐसे गुप्त संगठन(Secret Society) रहे हैं जिन्होंने अपने विचारधाराओं (Ideologies) उद्देश्यों(Goals) और रहस्यमय कार्य प्रणाली (mysterious mechanism) के कारण लोगों के जिज्ञासा(Curiosity) को बढ़ावा दिया। इन संगठनों में एक काफी प्रसिद्ध और चर्चित नाम इलुमिनाती (Illuminati) का है। Illuminati शब्द लैटिन भाषा के Illuminatus से निकला है जिसका अर्थ होता है Enlightened "प्रकाशित" या Revealed "उजागर किया गया"। इस संगठन के लोग काफी बुद्धिमान और विद्वान होते हैं जिनकी विचार भावना दूसरे लोगों से काफी अलग होता है और यही कारण है कि संगठन अपने आप को सामान्य लोगों से अधिक ज्ञानवान और जागरूक समझता था।

प्राचीन इतिहास(Ancient History):

इलुमिनाती की शुरुआत "नाइट टेम्पलर" (Knight Templers) के जमाने में हुआ।

नाइट टेंपर सलाहुद्दीन अय्यूबी के दौर में एक इसाई सैनिक का समूह था, वह लोग कहते थे कि वह लोग इनलाइटेड रोशन ख्याल (Enlightened) हैं और उसके हाथ कुछ खजाने लगे हैं, और हो सकता है कि उनके हाथ वह कबाला नुस्खे लगे हो, जिन्हें सुलेमान अलैहिस्सलाम ने अपने तख्त के नीचे दफन कर चुके थे, जिसे शैतान और जीन्नात नहीं निकाल सकते थे, इसी कारण उन्होंने इंसानों को इस काम पर उभारने लगे, उसे बताने लगे यह खजाना तुम्हारी जिंदगी बदल देगा तुमको अच्छा मकान देगा, इसी तरह शैतान जन्नत से हजरत आदम अली सलाम को भी निकल चुका है और यह कोई नई बात नहीं थी कि है वह इस खजाने को इंसान के जरिए निकाले। यहीं से इलुमिनाती की शुरुआत हुई।

हट्टीन की युद्ध (Battle of Hattin):

हट्टीन की युद्ध सलाहुद्दीन अय्यूबी और क्रूसेडर सेना (Crusader Army) के बीच लड़ी गई युद्ध थी, जिसमें क्रूसेडर सेना पराजित किया गए जिसमें नाइट टेम्प्लर (Knight Templar) के सैनिक भी शामिल थे, इस युद्ध में नाइट टेम्प्लर के अनेक सिपाही मारे गए और बहुत ज्यादा कैद किए गए, और कुछ प्रमुख नेताओं को भयानक तौर पर मृत्यु दंड दिया गया, इसके बाद भी उनका पूरा संगठन समाप्त नहीं हुआ बल्कि पूरी यूरोप में उनकी गतिविधियां जारी थी।

वास्तव में Knight Templers का अंतिम पतन 1307ई. के बाद हुआ जब फ्रांस के राजा Philip IV उन पर धार्मिक और राजनीतिक आरोप लगाकर बड़े पैमाने में कैद करवाई, और 1312 में पोप के आदेश पर पूरा संगठन भंग कर दिया गया, बाकी जो बचे सदस्य थे कहा जाता है वह जर्मनी आकर सीधा इलुमिनाती संगठन का योगदान दिया।

आधुनिक इतिहास (Modern History):

आधुनिक इतिहास के अनुसार इस संगठन की नई शुरुआत वर्ष 1776 में हुई जिसके संस्थापक जर्मनी के प्रोफेसर एडम वेइशॉप्ट (Adam Weishaupt) थे. वह एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे और उनका मानना था कि लोग बिना सोचे समझे धार्मिक और सरकार के बातों को स्वीकार कर लेते हैं इससे वह तंग आ चुका था और समाज में बौद्धिक स्वतंत्रता (Intellectual freedom) लाना चाहता था।

1 मई 1776 के रात को वह अपने कुछ साथियों के साथ जर्मनी के एक सुनसान जगह पर पहली बार बैठक बुलाया, इस बैठक में केवल पांच ही लोग थे; एक एडम वेइशॉप्ट और चार उसके साथी, इस बैठक के बाद एडम वेइशॉप्ट अपना नाम बदलकर “Brother Spartacus” रख लिया। यह वह नाम था जो जंजीरों बंदे इंसानों को रोमियो के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत दी। Adam Weishaupt का उद्देश्य था कि लोग शिक्षा और दर्शन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाए।

शुरुआत में इस संगठन का केवल पांच ही सदस्य था लेकिन वर्ष बीतने के साथ-साथ इसके सदस्य बढ़ने लगे। 1785 में उनकी संख्या सैकड़ो तक पहुंच गई। इस संगठन के सदस्य बनने के लिए कुछ शर्तें अनिवार्य था-शिक्षित होना (educated), बुद्धिमान होना (Wise), उच्च नैतिक चरित्र रखना (High Moral Character), और संगठन के विचारधारा से सहमत होना।

नए सदस्यों का बहुत ज्यादा परीक्षाएं ली जाती थी। सफल होने के सूरत में उन्हें इस संगठन का सदस्य बनाया जाता। नए सदस्यों को कुछ खास पुस्तक पढ़ाई जाती थी और राजनीतिक दृष्टिकोण (Political Viewpoint), नफ़्सियात (Psychology) फ़िलसफ़ा (Philosophy) और खुफिया पैगाम भेजना और पढ़ने-समझने की तरबीयत भी दी जाती थी।

पतन(Decline):

आगे चलकर यह संगठन फ्री मिशन को अपना लिया जिससे यह न केवल उजागर हुआ बल्कि पहले से ज्यादा ताकतवर और शक्तिशाली संगठन बन गया। ताकतवर और और महान लोग इसके सदस्य बने, यह संगठन जो धार्मिक और सरकार के खिलाफ था इसमें ऐसे लोग शामिल होने लगे जो हुकूमत और मजहब को चलाने वाले थे, यह लोग आने की वजह से इस संगठन का रहस्य लोगों के सामने खुलने लगा और यही वह वक्त था जब इंसानों को इलुमिनाती के बारे में पता चला।

इसके बाद बावरिया के शासक चार्ल्स थियोडोर (Charles Theodore) द्वारा प्रतिबंध (Restrictions) लगा दिया गया था और इसके तमाम दस्तावेज और कागजात को जप्त कर लिया गया और प्रोफेसर Adam Weishaupt को देश छोड़कर भागना पड़ा और यही वह वक्त था जब आधुनिक इलुमिनाती का समाप्त हुआ।

आधुनिक समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से आज भी यह दावा किया जाती है के इलुमिनाती अभी भी उपस्थित है। कुछ लोग कहते हैं कि  यह संगठन गुप्त और रहस्य तौर पर अपना काम कर रहा हैं, विश्व राजनीतिक (Global Political), वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) और मनोरंज उद्योग (Entertainment Industry) को नियंत्रित कर रहा है, और विश्व के प्रमुख घटनाओं में इसका योगदान रहा है। 

कुछ लोग कहते हैं कि इसके सदस्य में प्रसिद्ध व्यक्तियो, उद्योगपतियों (Industrialists) का भी जोड़ रहा है, हालांकि इस संगठन का खात्मा 18वीं शताब्दी में ही हो चुका है और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर इसकी पुष्टि नहीं होती, इसलिए आधुनिक युग में इलुमिनाती से जुड़ी अधिकतर अफवाहो को कल्पना पर आधारित माना जाता है।

 

 

 

इलुमिनाती के बारे में इस्लामी नजरिया

इस्लामी नज़रिए से सबसे अहम बात यह है कि क्या कुरआन और हदीस में इलुमिनाती का ज़िक्र मिलता है? जवाब है—नहीं। इस्लाम हमें सिखाता है कि हम सिर्फ़ वही बात मानें जो सही और साबित हो।

कुरआन में अल्लाह तआला फ़रमाता है:

وَلَا تَقْفُ مَا لَيْسَ لَكَ بِهِ عِلْمٌ
जिस चीज़ का तुम्हें इल्म नहीं, उसके पीछे मत पड़ो।” (सूरह अल-इसरा 17:36)

यह आयत हमें एक बुनियादी उसूल देती है—बिना इल्म और सबूत के किसी बात को न मानो और न फैलाओ। इलुमिनाती से जुड़ी ज़्यादातर बातें इसी कैटेगरी में आती हैं, यानी अंदाज़ा और गुमान, न कि हक़ीक़त।

इस्लाम में छुपी हुई ताक़तों की हक़ीक़त और इलुमिनाती की ग़लतफ़हमी

इस्लाम यह नहीं कहता कि दुनिया में कोई छुपी हुई ताक़तें नहीं हैं। बल्कि इस्लाम साफ़ तौर पर कुछ ऐसी हक़ीक़तों को बयान करता है जो इंसान की नज़र से ओझल हैं। लेकिन फर्क यह है कि इस्लाम उन्हें वाज़ेह तरीके से बताता है, न कि रहस्यमयी अंदाज़ में।

सबसे पहले, इस्लाम हमें शैतान (Shayṭān) के बारे में बताता है, जो इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। अल्लाह तआला फ़रमाता है:

إِنَّ الشَّيْطَانَ لَكُمْ عَدُوٌّ فَاتَّخِذُوهُ عَدُوًّا
 “
बेशक शैतान तुम्हारा दुश्मन है, तो तुम भी उसे दुश्मन ही समझो।” (सूरह फ़ातिर 35:6)

शैतान खुलकर हमला नहीं करता, बल्कि छुपकर काम करता है। वह इंसान के दिल में वस्वसा (whispering) डालता है और उसे गुमराह करता है। कुरआन में आता है:

مِن شَرِّ الْوَسْوَاسِ الْخَنَّاسِ

उस वस्वसा डालने वाले के शर से जो बार-बार पीछे हट जाता है।” (सूरह अन-नास 114:4)
 
है। यह आयत (मिन शर्रिल वसवासिल खन्नास) शैतान या जिन्न-इंसान की उन बुरी फुसफुसाहटों (wishes/temptations) से अल्लाह की पनाह मांगती है जो इंसान के दिलों में वसवसा डालते हैं। मतलब जब इंसान अल्लाह को याद करता है, तो शैतान छिप जाता है, और जब इंसान अल्लाह को भूलता है, तो वह वसवसा डालता है।

इसका मतलब है कि असली छुपी हुई ताक़त शैतान है, जो इंसान के अंदर से असर डालता है। बहुत सी बातें जिनको लोग इलुमिनाती से जोड़ते हैं, उन्हें इस इस्लामी तसव्वुर से समझा जा सकता है।

इसके अलावा इस्लाम जिन्नात के बारे में भी बताता है:

وَخَلَقَ الْجَانَّ مِن مَّارِجٍ مِّن نَّارٍ

 “और जिन्न को उसने आग की लपट से पैदा किया।” (सूरह अर-रहमान 55:15)

जिन्न एक अलग मख़लूक़ हैं जो हमें दिखाई नहीं देते। उनमें अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। लेकिन उनकी ताक़त भी अल्लाह की मरज़ी के अधीन है।

इसी तरह इस्लाम में दज्जाल (Anti-Christ) का भी ज़िक्र मिलता है, जो क़ियामत के करीब आएगा और लोगों को धोखा देगा। नबी ﷺ ने फ़रमाया:

مَا بَيْنَ خَلْقِ آدَمَ إِلَى قِيَامِ السَّاعَةِ خَلْقٌ أَكْبَرُ مِنَ الدَّجَّالِ
 “
आदम (अलैहिस्सलाम) से लेकर क़ियामत तक दज्जाल से बड़ा कोई फितना नहीं होगा।” (सहीह मुस्लिम)

कुछ लोग इलुमिनाती को दज्जाल से जोड़ते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। दज्जाल एक हक़ीक़ी शख्स होगा जिसका ज़िक्र साफ़ तौर पर हदीस में आया है, जबकि इलुमिनाती एक गैर-साबित (unproven) ख्याल है।

इसलिए यह साफ़ हो जाता है कि इस्लाम में जो भी छुपी ताक़तें हैं, वे साफ़ तौर पर बयान की गई हैं—शैतान, जिन्न और दज्जाल। इलुमिनाती इनमें शामिल नहीं है।

इस्लामी रहनुमाई: एक मोमिन को क्या करना चाहिए

इस्लाम सिर्फ़ अक़ीदा (belief) ही नहीं सिखाता, बल्कि यह भी सिखाता है कि हमें ज़िंदगी में कैसे सोचना और कैसे रहना चाहिए। इलुमिनाती जैसी बातों के मामले में भी इस्लाम हमें साफ़ रहनुमाई देता है।

सबसे पहले, इस्लाम हमें ज़्यादा गुमान (suspicion) से बचने को कहता है। अल्लाह तआला फ़रमाता है:

يَا أَيُّهَا الَّذِينَ آمَنُوا اجْتَنِبُوا كَثِيرًا مِّنَ الظَّنِّ
ऐ ईमान वालों! बहुत से गुमानों से बचो।” (सूरह अल-हुजुरात 49:12)

हर चीज़ को साज़िश समझना सही नहीं है। इससे इंसान के अंदर डर, शक और बेचैनी पैदा होती है। इस्लाम हमें मुतमइन (peaceful) और वाज़ेह सोच रखने की तालीम देता है।

नबी ﷺ ने फ़रमाया:

احْرِصْ عَلَى مَا يَنْفَعُكَ وَاسْتَعِنْ بِاللَّهِ وَلَا تَعْجِزْ
जो चीज़ तुम्हारे लिए फ़ायदेमंद हो, उस पर ध्यान दो, अल्लाह से मदद माँगो और कमज़ोर मत बनो।” (सहीह मुस्लिम)

इस हदीस का मतलब है कि हमें अपना ध्यान उन चीज़ों पर देना चाहिए जो हमारे लिए फ़ायदेमंद हैं—जैसे इल्म, इबादत, अच्छा अख़लाक़—न कि बेकार की साज़िशों पर।

सबसे अहम चीज़ है तवक्कुल (अल्लाह पर भरोसा)। अल्लाह तआला फ़रमाता है:

وَمَن يَتَوَكَّلْ عَلَى اللَّهِ فَهُوَ حَسْبُهُ

 “जो अल्लाह पर भरोसा करता है, तो वह उसके लिए काफ़ी है।” (सूरह अत-तलाक 65:3)

इसका मतलब यह है कि कोई भी छुपी ताक़त, कोई भी ग्रुप, अल्लाह से ज़्यादा ताक़तवर नहीं हो सकता। एक मोमिन को डर में जीने की ज़रूरत नहीं है।

निष्कर्ष

इलुमिनाती का तसव्वुर आज के दौर में भले ही बहुत मशहूर हो गया हो, लेकिन यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है। यह ज़्यादातर एक तारीखी ग्रुप और आधुनिक साज़िशी थ्योरी (Conspiracy theory)  का मेल है, जिसका कोई पक्का सबूत नहीं है।

इस्लाम हमें असली हक़ीक़तों के बारे में बताता है—जैसे शैतान, जिन्न और दज्जाल—और साथ ही हमें यह भी सिखाता है कि बिना इल्म के किसी बात पर यक़ीन न करें।

एक सच्चा मोमिन वही है जो:

  • इल्म पर चलता है, अफ़वाहों पर नहीं
  • अल्लाह पर भरोसा करता है, डर पर नहीं
  • अपने अमल को सुधारता है, बेकार की बातों में नहीं पड़ता

आख़िर में यही सच है कि पूरी काइनात का इख्तियार सिर्फ़ अल्लाह के हाथ में है। इसलिए एक मुसलमान को चाहिए कि वह अपने ईमान को मज़बूत करे और सच्चाई के रास्ते पर कायम रहे, न कि ऐसी बातों में उलझे जिनका कोई यकीनी सबूत नहीं है।

संदर्भ

सूरह अल-इसरा (17:36)

सूरह फ़ातिर (35:6)

सूरह अन-नास (114:4)

सूरह अर-रहमान (55:15)

सूरह अल-हुजुरात (49:12)

सूरह अत-तलाक (65:3

सहीह मुस्लिम

सहीह मुस्लिम

लेखक:

फैज़ान कौसर

दारुल हुदा इस्लामिक यूनिवर्सिटी,मलप्पुरम, केरल के डिग्री सेकंड ईयर के छात्र हैं। वे बिहार से ताल्लुक रखते हैं। उनका रुझान इतिहास के क्षेत्र में है।

Disclaimer

The views expressed in this article are the author’s own and do not necessarily mirror Islamonweb’s editorial stance.

Leave A Comment

Related Posts